देसी डायनामाइट बनी SSL सीजन-2 की चैंपियन

अलीगढ़। ईडन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए सुप्रीम स्पार्टन लीग सीजन-2 के फाइनल में देसी डायनामाइट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल एस वॉरियर्स को 66 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देसी डायनामाइट की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज वरुण गुप्ता ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रनों की आतिशी पारी खेली। अंतिम ओवरों में गुप्ता एचजी ने मात्र 8 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 26 रन ठोक दिए, जिससे टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ट्रिपल एस वॉरियर्स के गेंदबाज गौरव चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 मेडन सहित 17 रन देकर 2 विकेट लिए।178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिपल एस वॉरियर्स की टीम देसी डायनामाइट की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बिखर गई और 17 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। शोएब राज ने 32 गेंदों में 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, गौरव चौधरी ने 20 रन बनाए, बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।देसी डायनामाइट के लिए गेंदबाजी में हीरो रहे गोलू ठाकुर, जिन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट झटके। अंशुल सिसोदिया ने 2/13, गुप्ता एचजी ने 2/22 और अमित शर्मा ने 2/21 विकेट लिए। फाइनल में यतेंद्र राज और कुलदीप राघव ने अंपायरिंग, जबकि विशु ठाकुर और लव कुमार ने स्कोरिंग की।समापन समारोह में टाइटल स्पॉन्सर विपिन वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ अतुल वार्ष्णेय, मिलन वार्ष्णेय, सुनील कुमार जादौन, गोपाल वार्ष्णेय, मुकेश सरकोड़ा, उमेश सरकोड़ा, राजेश सरकोड़ा, सुमित एडमिन, आशीष नैपकिन, विष्णु एनके, समीर वार्ष्णेय, ऋषभ रिशु और लव उपाध्याय ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के दिवाकर वार्ष्णेय, विशु ठाकुर, शौर्य नंदन, मनीष मैक्स, गोपाल सिंह, लव, कौशल दद्दा, मेघराज सिंह और नितिन वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

जननी सुरक्षा योजना में यूपी के जिले ने बनाया रिकॉर्ड

अलीगढ़। जननी सुरक्षा योजना के तहत अलीगढ़ जिले में...

सर सैयद परिवर्तनकारी विचारक : प्रो. नईमा खातून

अलीगढ़। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने सर सैयद को...

सर सैयद दिवस: एएमयू में केपी ग्रुप स्थापित करेगा केपी एक्सीलेंस सेंटर

चेयरमैन फारूक जी. पटेल ने सर सैयद दिवस पर...

ख्वाहिशें करना गुनाह नहीं, सपने देखना न छोड़े : न्यायाधीश मसीह

सर सैयद दिवस सर सैयद के 209वीं जयंती पर बतौर...

बायोफोर्टिफिकेशन विधि से फसलों में बढ़ेगी जिंक की मात्रा

हिन्दुस्तानियों में जिंक की कमी दूर करने को एएएमयू...

Topics

जननी सुरक्षा योजना में यूपी के जिले ने बनाया रिकॉर्ड

अलीगढ़। जननी सुरक्षा योजना के तहत अलीगढ़ जिले में...

सर सैयद परिवर्तनकारी विचारक : प्रो. नईमा खातून

अलीगढ़। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने सर सैयद को...

ख्वाहिशें करना गुनाह नहीं, सपने देखना न छोड़े : न्यायाधीश मसीह

सर सैयद दिवस सर सैयद के 209वीं जयंती पर बतौर...

बायोफोर्टिफिकेशन विधि से फसलों में बढ़ेगी जिंक की मात्रा

हिन्दुस्तानियों में जिंक की कमी दूर करने को एएएमयू...

एएमयू कोर्ट में गूंजेगी ‘जेन जी’ की बुलंद आवाज

एएमयू इंतजामिया ने एएमयू कोर्ट चुनाव कराने को दी...

Spelling Error Exposes Conspiracy Behind Temple Vandalism in Aligarh

In a dramatic turn of events, Uttar Pradesh Police...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img