मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर ही फटकारा : नरेंद्रनगर

‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा… गाना क्या गाएंगे‘, मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर ही फटकारा
नरेंद्रनगर। नरेंद्रनगर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की बीती रात की सांस्कृतिक संध्या में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब बालीवुड गायक और पाप स्टार दलेर मेहंदी के लाइव कंसर्ट में बैकग्राउंड साउंड ट्रैक (डबिंग) का मामला सामने आया। दलेर मेहंदी को लाइव सुनने पहुंचे हजारों दर्शकों को उस वक्त भारी निराशा हाथ लगी जब मंच पर केवल दो गाने गाने के बाद पीछे से दूसरे लोगों द्वारा गाना गाए जाने की आवाज आने लगी। इस पूरे प्रकरण से जहां स्थानीय जनता भड़क गई, वहीं मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद मंच पर जाकर सीधे दलेर मेहंदी के सामने अपनी तीखी नाराजगी व्यक्त की।
बीते रविवार मेले की मुख्य सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण दलेर मेहंदी थे और पंडाल में उनके चाहने वालों का भारी हुजूम उमड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दलेर मेहंदी ने मंच पर आकर शुरुआत में एक-दो गाने गाए, लेकिन उसके ठीक बाद मंच पर उनके पीछे से किसी और की आवाज का साउंड (ट्रैक) आने लगा। इस धोखे को देखकर कार्यक्रम सुनने आए स्थानीय लोगों ने भारी नाराजगी व्यक्त की। जब बैकग्राउंड साउंड ट्रैक बजने के कारण जनता में गुस्सा और शोर बढ़ने लगा, तो मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल खुद को रोक नहीं पाए। वे तुरंत मंच पर दलेर मेहंदी के बिल्कुल करीब पहुंचे और परफार्मेंस के बीच में ही उन्हें रोककर सीधे आपत्ति दर्ज कराई। मंत्री सुबोध उनियाल ने बेहद कड़े शब्दों में दलेर मेहंदी से कहा कि नरेंद्रनगर की जनता यहां आपको लाइव सुनने आई है, न कि पीछे से बज रही डबिंग या किसी और की रिकार्डेड आवाज पर आपको केवल एक्टिंग करते देखने। यह इस ऐतिहासिक मेले के मंच और देवभूमि के दर्शकों की भावनाओं का अपमान है। मंत्री की इस सीधी टोक के बाद कुछ देर के लिए मंच पर सन्नाटा पसर गया। मंच पर मचे घमासान और दर्शकों के भारी आक्रोश के बीच पंडाल में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। इस बीच पुलिस की बहुत बड़ी और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने कड़ी मशक्कत कर माहौल को बिगड़ने से बचाया और हर एक चीज को अच्छे से व्यवस्थित करके अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। कैबिनेट मंत्री की सख्त हिदायत, पुलिस की मुस्तैदी और पर्दे के पीछे मचे घमासान के बाद आयोजकों और तकनीकी टीम ने तुरंत व्यवस्था को सुधारा। जब सब कुछ सही हो गया, तो माहौल एक बार फिर पूरी तरह बदल गया। दलेर मेहंदी की लाइव प्रस्तुति और डीजे की धमाकेदार आवाज व गानों की धुन पर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। शुरुआत में नाराजगी जताने वाले दर्शकों और युवाओं ने बाद में पंडाल में जमकर नाच-गाना किया। दलेर मेहंदी के सुपरहिट गानों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे, जिससे शुरुआत में फीकी पड़ती दिख रही सांस्कृतिक संध्या अंततः एक यादगार और धमाकेदार रात में तब्दील हो गई।

Hot this week

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

प्रेक्षक विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026...

जननी सुरक्षा योजना में यूपी के जिले ने बनाया रिकॉर्ड

अलीगढ़। जननी सुरक्षा योजना के तहत अलीगढ़ जिले में...

देसी डायनामाइट बनी SSL सीजन-2 की चैंपियन

अलीगढ़। ईडन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए...

Topics

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

प्रेक्षक विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026...

जननी सुरक्षा योजना में यूपी के जिले ने बनाया रिकॉर्ड

अलीगढ़। जननी सुरक्षा योजना के तहत अलीगढ़ जिले में...

देसी डायनामाइट बनी SSL सीजन-2 की चैंपियन

अलीगढ़। ईडन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए...

सर सैयद परिवर्तनकारी विचारक : प्रो. नईमा खातून

अलीगढ़। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने सर सैयद को...

ख्वाहिशें करना गुनाह नहीं, सपने देखना न छोड़े : न्यायाधीश मसीह

सर सैयद दिवस सर सैयद के 209वीं जयंती पर बतौर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img